फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-कार की टक्कर में महिला समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच-7 पर धौलाकुआं के समीप ट्रैक्टर और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। घायलों मेें चार नाहन मेडिकल कॉलेज और एक बैंक कर्मी घायल महिला को सिविल अस्पताल पांवटा में उपचार को पहुंचाया गया। इनमें एक एक ही हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। माजरा पुलिस थाना टीम ने शिकायत मिलने पर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना माजरा के तहत पड़ने वाले धौलाकुआं में वीरवार को यह सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रैक्टर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार मीन सिंह (40) पुत्र मुगा राम निवासी मटक माजरी तहसील पांवटा साहिब, कुलविंद्र निवासी मटक माजरी, कपिल पुत्र जय कुमार निवासी मटक माजरी, जय कुमार निवासी मटक माजरी को नाहन मेडिकल कॉलेज उपचार को लेकर जाया गया। जबकि, भारती कुंडल्स पत्नी अमर सिंह निवासी कोलर को पांवटा सिविल अस्पताल उपचार को पहुंचाया। इसमें गंभीर रुप से घायल मीन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, कार चालक बैंक कर्मी भारती को मामूली चोटें आई हैं। उपचार के बाद घायल भारती को सिविल अस्पताल पांवटा से घर भेज दिया गया है। माजरा एसएचओ पुुलिस थाना मोहर सिंह मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गंभीर रुप से घायल मीन सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें