फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के डावली में अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा, हंगामा

Mon, 11 Feb 2019 08:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के मलपुरा क्षेत्र के गांव डावली में स्थित आंबेडकर पार्क में लगी आंबेडकर की प्रतिमा को रविवार रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह इसकी जानकारी होते हुए मौके पर जुटे लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची मलपुरा पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाकर लोगों को किसी तरह शांत किया। मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


थाना मलपुरा के गांव डावली में आंबेडकर पार्क बना हुआ है। जिसमें डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। रविवार रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह देख सोमवार को लोग आक्रोशित हो उठे। पार्क पर जुटे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने और हंगामे की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। मौके पर मलपुरा पुलिस पहुंची। उसने लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही पार्क में नई प्रतिमा लगवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें