फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित एक बैंक मैनेजर के विरुद्ध महिला की ओर से अभियोग पंजीकृत कराया गया है। महिला ने छेड़खानी और जातिसूचक गालियां दिए जाने का आरोप लगाया है। सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ने दुकान के लिए कचहरी रोड स्थित एक बैंक में लोन के आवेदन किया था। 17 जनवरी को जब वह बैंक में मैनेजर से बातचीत करने गई तो वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची। उसने बताया कि बैंक मैनेजर उसके ससुर के पास घर आए थे।

उन्हाेंने मुद्रा लोन की बात कही तो ससुर ने बहू को दुकान के लिए लोन दिलाने की बात कही थी। मैनेजर ने अगले दिन बैंक बुलाया और उसको भरोसा दिलाया। साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। कुछ दिन बाद बैंक मैनेजर ने उसे फोन कर अश्लील बातें की। 17 जनवरी को जब वह बैंक गई तो वहां कार्यालय में बैठे मैनेजर ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए शिकायत न करने की धमकी भी दी। थाने में शिकायत दर्ज न होने के बाद महिला ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना-पत्र दिए। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी, एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें