मैनपुरी। जिले में हो रही लूट और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों ने रणनीति बनाई है। अब सिविल ड्रेेस में पुलिसकर्मी अपराधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही किसी भी घटना पर त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएंगे।
एसपी राजेश एस और एएसपी ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमें अभी तक कई लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। बावजूद इसके घटनाओं में कमी नहीं आ पा रही है। वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अब अधिकारियों ने रणनीति तैयार की है। सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों को थानेवार तैनात किया गया है।
उक्त पुलिसकर्मी आम जनता के बीच और गली मोहल्लों में घूमते हुए जानकारी जुटाएंगे। साथ ही अपराधियों पर भी निगरानी रखने का काम करेंगे। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित किए जाने के साथ ही उनकी हर एक गतिविधि पर नजर रखने के साथ ही किसी भी घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करने के लिए भी टीमें तैयार हैं।