फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। थाना क्षेत्र के ग्राम पुरागोवर्धन में शुक्रवार की सुबह सड़क पर पानी फैलने पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट के बाद के बाद पथराव होने लगा। पथराव होने से ग्रामीणों ने भगदड़ गच गई। पथराव में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सूरजपाल पुत्र श्रीपाल निवासी सड़क पर बाइक को धो रहा था। जिससे सड़क पर पानी भर गया। इसी बीच गाव निवासी बसंत पुत्र मुन्नालाल अपनी पत्नी विमलेश के साथ वहां से गुजरा। सड़क पर पानी भरा होने पर बाइक फिसल गई। इस पर बसंत ने सूरजपाल के साथ गाली-गलौज कर दी।

इसी बात पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट के बाद दोनों ओर से पथराव होने लगा। पथराव में वनी सिंह पुत्र मुन्नालाल,श्रीपाल और उसकी पत्नी मार्ग श्री घायल हो गए। श्रीपाल के सिर में और पैरों में चोट आई है। पुलिस ने श्रीपाल को आगरा अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में दोनों पक्षों ने थाना खंदौली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें