फिरोजाबाद/नारखी। नारखी ब्लाक की ग्राम पंचायत डोरसा मोहम्मदपुर में मनरेगा योजना के घपले में प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश डीएम ने दिए हैं। डीएम ने दोषी पूर्व सचिव को निलंबित करने, तकनीकी सहायक को बर्खास्त करने और प्रधान के खिलाफ पंचायत एक्ट के तहत कार्रवाई की संस्तुति की है। प्रशासन की सख्ती से विभाग में हड़कंप मचा है।
नारखी ब्लॉक की ग्राम पंचायत डोरसा मोहम्मदपुर में मनरेगा योजना में घपले की शिकायत मिली थी। तत्कालीन बीडीओ प्रतिमा निमेष ने जांच कराई थी। जांच में बिना कार्य कराए एक लाख 19 हजार 136 रुपया निकालने की पुष्टि हुई थी। जिला प्रशासन ने मुख्यालय से दोबारा जांच कराई तो पूर्व सचिव जितेंद्रपाल यादव, प्रधान चंद्रशेखर एवं तकनीकी साहयक मीटरपाल को दोषी माना।
ब्लॉक से जांच रिपोर्ट सीडीओ अशोक कुमार के पास पहुंची तो उन्होंने डीएम नेहा शर्मा को मामले से अवगत कराया। डीएम नेहा शर्मा ने बिना कार्य कराए सरकारी धनराशि निकालने के मामले को गंभीरता से लिया। डीएम ने पूर्व सचिव जितेंद्र यादव, प्रधान चंद्रशेखर एवं तकनीकी सहायक मीटरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ तीनों से बराबर धनराशि वसूलने के आदेश दिए हैं।
इसके अलावा डीएम ने सचिव के निलंबन, तकनीकी सहायक की बर्खाश्तगी एवं प्रधान के खिलाफ पंचायत एक्ट के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक नारख्री ने कहा कि प्रभारी बीडीओ नारखी की ओर से पूर्व सचिव जितेंद्रपाल यादव, प्रधान चंद्रशेखर और तकनीकी सहायक मीटर पाल के खिलाफ गबन की तहरीर्र आइ है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
चूरन विक्रेता को पीटा, तहरीर
नारखी। थाना क्षेत्र के गांव जौंधरी निवासी प्रवेश कुमार पुत्र राजवीर सिंंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है वो गढ़ी पुरानी में चूरन बेचने गया था। इस दौरान छविराम ने पैसे मांगने पर मारपीट कर दी। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
दो आरोपियों को जेल भेजा
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र की नहर में बच्चों के साथ महिला द्घारा नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या करने के मामले में पु लिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जसराना क्षेत्र के झपारा निवासी महिला गुुगली देवी ने अपने दो बच्चों के साथ उत्पीड़न से तंग आकर नहर में छलांग लगा ली थी। तीनों की मौत हो गई थी। महिला के भाई ने पति सहित ससुराल पक्ष के दस के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मुस्तफाबाद नहर पुल के समीप से आरोपी मृतका के ससुर इंद्रपाल सिंह एवं सास सोना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।