फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर खतरे की आशंका

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर खतरा मंडरा रहा है। एक श्रद्धालु ने मंदिर प्रबंधन को पत्र भेजकर मंदिर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उसने दावा किया है कि मंदिर के गोस्वामी और कुछ अन्य को उसने संदिग्ध बातें करते सुना है।
विज्ञापन


पत्र मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन में हड़कंप है। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी और एसएसपी को पत्र भेजकर मंदिर की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।

रामपुर के 23, सिविल लाइंस निवासी मनीष गुप्ता ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कमेटी, मंदिर के प्रशासक मथुरा मुंसिफ और एसएसपी को एक पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि दो दिन पूर्व वह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने आए थे। दर्शन के दौरान उन्होंने देखा और सुना कि गोस्वामी और कुछ अन्य लोग आपस में संदिग्ध बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन


आशंका है कि यह लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर या पहले भीड़ वाले दिनों में बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इससे मंदिर में जानमाल का बहुत अधिक नुकसान भी हो सकता है। मनीष गुप्ता ने पत्र में असामाजिक तत्वों और गोस्वामी पर निगाह रखे जाने की मांग की है।

चाक-चौबंद नहीं प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था
15 अगस्त और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश भर में हाई अलर्ट रखा गया है। खासकर मंदिरों की सुरक्षा को कड़ा करने के केंद्र और प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किए हैं, लेकिन सबसे अधिक भीड़ वाले विश्व विख्यात बांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर पर अब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। बांकेबिहारी मंदिर के चारों गेटों से श्रद्धालुओं का बेरोकटोक आना-जाना लगा हुआ है। बैग, थैला आदि के साथ साथ माला लेकर श्रद्धालु मंदिर में बेरोकटोक प्रवेश कर रहे हैं। बांकेबिहारी मंदिर में हर वर्ष एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें