फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारियों से 1.95 लाख कैश लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दफ्तर में कैश जमा करने जा रहे बिजली विभाग के कर्मचारियों को बदमाशों से तमंचों की दम पर लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। एसपी सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


बिजली बिल जमा करने के लिए विद्युत विभाग का करहल रोड पर कैश काउंटर है। दिनभर बिजली बकाया जमा करने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी टीजे टू अनिल कुमार निवासी नगल रते व कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित निवासी करहल रोड सोमवार शाम करीब पांच बजे बिजली दफ्तर जा रहे थे। दोनों बाइक से जैसे ही माल गोदाम के पास पहुंचे तभी पहले से मौजूद तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ितों के अनुसार दो लुटेरों ने तमंचा लगाकर मारपीट करते हुए रुपये से भरा बैग लूट लिया। बैग में 1.95 लाख रुपये सरकारी कैश था। लूट के बाद लुटेरे फरार हो गए।

जानकारी मिलने के बाद एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी राकेश पांडेय और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने लूट का शिकार हुए कर्मचारियों से भी पूछताछ की। एसपी ने बताया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें