फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/दन्नाहार। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने ब्रेकर और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए मैनपुरी-बरनाहल रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ मौके पर पहुंच गए। सीओ द्वारा काफी समझाने के बाद तकरीबन ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। इधर, जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव बेरियाहार निवासी जयदेव सिंह (50) सिरसागंज बस स्टैंड पर प्राइवेट नौकरी करते थे। सोमवार सुबह वह अपने पुत्र सरोज (23) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे गांगसी के पास नगला मुकुट के मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद चालक पिकअप को लेकर फरार हो गया। जानकारी पर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने मोड़ पर ब्रेकर बनवाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मैनपुरी-बरनाहल मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर दन्नाहार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण नहीं माने। भीड़ को उग्र होता देख बरनाहल थाने का फोर्स और सीओ सिटी राकेश पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुआवजा दिलाने और ब्रेकर बनवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इसके बाद तकरीबन ढाई घंटे जाम खुल सका। पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं ढाई घंटे के जाम के बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें