मैनपुरी। दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही एक ट्रेवल एजेंसी की बस में किराए के विवाद में सवारियों से मारपीट की गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई। वहां दोनों पक्षों की बात सुनकर कार्रवाई की बात कही। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।
एक ट्रेवल एजेंसी की एक प्राइवेट बस मैनपुरी से दिल्ली रूट पर चलती है।
मंगलवार सुबह वह दिल्ली से यात्रियों को लेकर आ रही थी। तभी कोतवाली क्षेत्र में किराए के विवाद को लेकर स्टाफ के लोगों ने कुछ सवारियों के साथ मारपीट कर दी। यात्रियों से मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। बस को चालक, परिचालक व पीड़ित यात्रियों के साथ थाने ले गई। जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्ष के लोग थाने आ गए। यात्रियों ने मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। काफी देर तक थाने में दोनों पक्ष के लोगों में बातचीत होती रही। आखिरकार उनके बीच समझौता हो गया, जिसके बाद शिकायतकर्ता व ट्रेवल एजेंसी के कर्मी थाने से चले गए।