फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी के घर से लेकर रेस्टोरेंट तक के सीसीटीवी खंगाले

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लापता हुए उद्योगपति संजीव गुप्ता के बारे में छठवें दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। ऐसे में पुलिस ने अब रिश्तेदार, परिचितों और दोस्तों के साथ उद्योगपतियों के करीबियों से पूछताछ भी कर सकती है। इसके लिए पुलिस ने उन कारोें को ट्रेस आउट कर रही है जो कार संजीव गुप्ता के घर पहुंची थीं।
विज्ञापन


राजा का ताल स्थित ऑर्चिट ग्रीन निवासी संजीव गुप्ता 22 जुलाई की शाम करीब पौने छह बजे से लापता है। एसटीएफ के साथ एसओजी उनकी तलाश कर ही है। लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं लगे है।

संजीव गुप्ता की बरामदगी के लिए पुलिस ने अब परिचितों के साथ उन लोगों पर भी शिकंजा कसना शुुरु कर दिया है जो संजीव गुप्ता के करीबी और रिश्तेदार भी है। इन लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने गुरुवार को ऑर्चिट ग्रीन के प्रवेश द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।
विज्ञापन


कैमरों के माध्यम से पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि संजीव गुप्ता के लापता होने की खबर से पूर्व आर्चिट ग्रीन में कौन कौन सी गाड़ियों ने प्रवेश किया और उनके नंबर क्या है। यह सारी जानकारी एकत्रित करने के साथ ही पुलिस यह जानने का भी प्रयास करेंगी कि किस नंबर की गाड़ी किसकी है और गाड़ी मालिक का संजीव गुप्ता से कितना करीबी रिश्ता और दोस्ती है।

वह संजीव गुप्ता के लापता होने की खबर फैलने से पूर्व उनके आवास पर किस कार्य से आए थे और कितनी देर तक वह वहां रुके। इस दौरान उन्होंने संजीव गुप्ता के परिवारीजनों से क्या क्या बात की। उधर पुलिस उन लोगों को भी तलाश कर ही है, जो लोग संजीव गुप्ता के कारोबार में हिस्सेदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें