फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाकर्मी ने दुकानदार के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका के माल स्थित एक जनरल स्टोर पर नौकरी कर रहे दिव्यांग ने जब पालिका के बाबू से उधारी के रुपये मांगे तो वह आग बबूला हो गया। दिव्यांग के साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी दिव्यांग चंद्रपाल पालिका स्थित माल में दुकान नंबर दो पर नौकरी करता है। उक्त दुकान पर पालिका का एक बाबू उधार सामान ले जाता है। काफी समय से बाबू पर सामान के करीब 2777 रुपये उधार थे। मंगलवार को जब बाबू दुकान पर आया तो चंद्रपाल ने उधारी के रुपये देने की बात कही।

इतनी बात सुनते ही उक्त बाबू ने कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करते हुए लात घूसों से मारपीट कर दी। धमकी दी कि दोबारा रुपये मांगे तो जान से मार देगा। पीड़ित साथियों के साथ थाना कोतवाली पहुंचा। तहरीर देकर बाबू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें