फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों में टक्कर, घिरोर के युवक की मौत

विज्ञापन
बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी-घिरोर। जसराना मार्ग पर गांव बुढ़र्रा के पास हुई बाइकों की टक्कर में घायल एक युवक की आगरा ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में मृतक का भाई व दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हैं। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


थाना घिरोर के गांव मोहम्मदपुर निवासी रुस्तम सिंह (20) शनिवार को गांव बुढ़र्रा में बुआ के घर आया था। शाम करीब 4:30 बजे वह बुआ के बेटे शीलेंद्र को साथ लेकर गांव लौट रहा था। गांव के पास जसराना मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।

हादसे में रुस्तम, शीलेंद्र व दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत के चलते रुस्तम को सैफई रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। घायल शीलेंद्र का उपचार आगरा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें