फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ट्रांसयमुना कालोनी में बुधवार रात को पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित पार्टी में फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को ट्रांसयमुना कालोनी निवासी नेत्रपाल के सेवानिवृत्त होने पर पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस ने बताया कि पार्टी में फायरिंग की गई। फायरिंग में शास्त्रीपुरम निवासी दवा कंपनी प्रतिनिधि सत्येंद्र पुत्र नत्थी लाल घायल हो गया।

घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि घायल युवक के परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई है और न ही वह कुछ बोलने को तैयार हैं। इस कारण अभियोग दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें