आगरा। शमसाबाद से बिजलीघर आ रही बस में होमगार्ड का एक युवक से विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। हालांकि बाद में दोनों में समझौता हो गया। शमसाबाद निवासी होमगार्ड लाखन सिंह थाना हरीपर्वत में तैनात है।
गुरुवार को वह बस से आ रहा था। बस में दिगनेर से निर्मल भी बैठ गया। दोनों में बस के अंदर सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। बिजलीघर चौराहा पर बस के रुकने पर दोनों में मारपीट हो गई।
सूचना पर आगरा फोर्ट चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस दोनों को थाने ले आई। होमगार्ड ने एनसीआर दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि दोनों ने समझौता कर लिया है।