फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईदूज पर मायके जाने से रोका, तो महिला ने दी जान

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। गांव नगला धाऊ में भैया दौज पर घर जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता से पति ने मना कर दिया तो उसने गुस्से में आकर आग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व मायके पक्ष के लोग पहुंचे। ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम व सीओ भी पहुंच गए।
विज्ञापन


गांव नगला धाऊ निवासी कामिनी का शनिवार सुबह पति अनुज कुमार से भाई दौज पर मायके जाने की बात पर विवाद हो गया। पति ने जब मायके जाने से इंकार कर दिया तो कामिनी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

सुबह करीब 9.30 बजे जब परिवारीजन खेत पर काम करने गए थे। तभी खुद को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। ससुरालीजनों ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। कंबल से आग को बुझाया। मगर तब तक कामिनी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी आरके पांडेय, एसडीएम किशनी थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मायके पक्ष के लोग भी वहां आ गए। पति व ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट, हत्या करने का आरोप लगाया।

मृतका के परिवारीजनों ने बताया कि अनुज को कामिनी जुआ खेलने और दारू पीने से मना करती थी। जिस कारण अनुज उसे रोज मारता व दहेज की मांग पूरी करने को कहता था। महिला के भाई सोनू ने पति व ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें