फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी के सिपाहियों ने व्यापारी को पीटा

विज्ञापन
आबकारी
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान में बिना वर्दी के रहे आबकारी विभाग के सिपाहियों ने कपड़ा व्यापारी पर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई की। इससे उनके पैर की हड्डी भी टूट गई। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े, तो हमलावर सिपाही भाग निकले। घायल व्यापारी को आगरा रेफर किया है।
विज्ञापन


वहीं पीड़ित ने आरोपी सिपाहियों पर पिटाई के साथ ही लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आबकारी अधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी संदीप अग्रवाल बुधवार को आवास स्थित कपडे़ की दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे आबकारी विभाग के तीन सिपाही दुकान पर आ गए।

शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए पूछताछ की। इस दौरान सिपाहियों ने उनसे रुपये मांगे। इंकार करने पर गालियां देते हुए पिटाई कर दी। यही नहीं जेब में रखी करीब तीन-चार हजार रुपये की नगदी और गोलक में रखा पैसा भी लूट लिया। चीख-पुकार पर लोग जुटे, तो हमलावर सिपाही धमकियां देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


काफी दूर तक लोगों ने उनका पीछा भी किया। घायल को परिवारीजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें