फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे की बिक्री करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिवाली से पहले ही बिना लाइसेंस के पटाखे की बिक्री की जा रही है। शुक्रवार को शाहगंज पुलिस ने परचूनी की दुकान पर अवैध तरीके से पटाखे बेचते हुए दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि आरोपी प्रमोद कुमार (मारुति एन्क्लेव, जगदीशपुरा) और गोपाल उर्फ संदीप (प्रेम नगर, शंकर गढ़ की पुलिया) रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। दोनों की भोगीपुरा में जय अंबे कन्फेक्शनरी है। इसके साथ ही सौ मीटर की दूरी पर लक्ष्मी मार्केट में गोदाम भी है।

दुकान के अलावा गोदाम में भी पटाखों का भंडारण किया गया था। प्रमोद और गोपाल के खिलाफ 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है। पटाखे की कीमत सवा लाख रुपये है।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि वह लाइसेंस धारक मां लक्ष्मी फायर वर्क्स से पटाखे लेकर आए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि नियमानुसार थोक में पटाखों की बिक्री लाइसेंस धारकों को ही की जा सकती है। मगर, लाइसेंस धारक ओमप्रकाश ने नियम का पालन नहीं किया। इसलिए मुकदमे में लाइसेंस धारक के नाम को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें