फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार के ऊपर चढ़ाया ट्रेक्टर, पिता की मौत व दो बच्चे जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर बैठे दादा-पोतों पर चढ़ाया ट्रैक्टर
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत, दो बच्चे जख्मी, दो के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
गांव गिलां में दो व्यक्तियों ने एक परिवार के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी बच्चों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सदर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

मृतक महिंदर सिंह (55) के बेटे मोदर वासी गांव गिलां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता महिंदर घर के दरवाजे के आगे चारपाई पर अपने दो पोतों के साथ बैठे हुए थे। आरोपी निर्मल उर्फ निमा और जीता वासी गांव रजी वाला ट्रैक्टर लेकर आए और उसके पिता के ऊपर चढ़ा दिया। महिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी गए। महिंदर के परिजनों का आरोप है कि निर्मल गलत काम करता था, इसलिए महिंदर सिंह उसे अपने घर के नजदीक नहीं आने देता था। इसी रंजिश में उसने महिंदर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाया है। थाना सदर पुलिस ने निर्मल और जीता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें