फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन पर फायरिंग-तोड़फोड़

विज्ञापन
तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। अराजकतत्वों ने विद्युत सब स्टेशन में फायरिंग करने के साथ जमकर तोड़फोड की। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। तोड़फोड़ में लाखों की सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव छिबकरिया स्थित विद्युत उपकेंद्र पर 18 जुलाई की रात अंधेरे का फायदा उठाकर अराजकतत्व घुस आए। आते ही आरोपियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की जिससे सब स्टेशन में हड़कंप मच गया। अराजक तत्वों ने मारपीट, फायरिंग के साथ ही पथराव कर खिड़की, शीशे आदि तोड़ दिए। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए।

सब स्टेशन पर तैनात अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अराजक तत्वों ने करीब तीन लाख की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। वहीं पुलिस ने अराजक तत्वों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें