फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर कारीगर के घर से जेवर-नगदी चोरी

Thu, 20 Jul 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
शमशेर खानी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा के शमशेर खानी निवासी गुड्डन खां फर्नीचर का काम करते हैं। बुधवार की रात वह छत पर सोए थे। उसके परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। गुड्डन खां ने बताया कि चोरों ने कमरों और स्टोर रूम में घुस कर वहां रखे बक्सों और अटैचियों को खोल कर नगदी और जेवर चोरी किया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह जब परिवार के लोग उठे तो चोरी की जानकारी हुई। घनी आबादी वाले इलाके में चोरी की घटना से भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गुड्डन ने बताया चोर 53 हजार रुपये और करीब 3.50 लाख रुपये के जेवर ले गए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बेटी और बेटे की शादी के लिए जेवर और नगदी एकत्रित की थी। उसकी जिंदगी भर की कमाई चोर ले गए। एसओ राजेश पाठक ने बताया घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें