दबंगों ने गिरा दी निर्माणाधीन दीवार
बिछवां। गांव रुधौलिया में दबंगो ने एक निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। पीड़ित रामसेवक ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। शिकायत में कहा है कि वह घर में निर्माण कार्य करा रहा था। तभी गांव के दबंग वहां आकर गाली गलौज करने लगे।
काम को रुकवाने के साथ ही निर्माणाधनी दीवार को भी गिरा दिया। उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।