टूंडला। दिल्ली की दूध खरीदने वाली एक कंपनी किसानों से एक माह का दूध लेकर रातों-रात गायब हो गयी। भुगतान न कर लोगों के लाखों रुपये लेकर चूना लगा दिया है। मामले में पीड़ितों ने उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री से कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई दिल्ली की होलीजोय प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने टूंडला में दूध खरीदने को केन्द्र स्थापित किया था। खरीदे हुए दूध का डायरेक्टर अमित शर्मा व हरीमोहन गुप्ता दूध बेचने वाले किसानों के खाते में भेजा जाता था।
बीती 21 मार्च से 07 अप्रेल तक का दूध लेकर कंपनी रातों रात केंद्र बंद कर बिना भुगतान किए गायब हो गयी। कंपनी के मालिकों से फोन पर बात की गयी तो भुगतान करने का आश्वासन दिया गया, किंतु आज तक भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित किसानों ने भुगतान के लिए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।