फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसते ही महिला पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आरोपी युवक के दिल में युवती की मां के प्रति इस कदर नफरत थी कि घर में घुसते ही उसने महिला पर हमला बोल दिया। आरोपी ने महिला के सिर पर लोहे की सरिया से एक के बाद एक कई हमले किए। युवती उसे ऐसा करने से रोकती रही, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन

महिला की हत्या के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है। परिजनों और ग्रामीणों के साथ ही आरोपी से भी पूछताछ की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक सिंटू उर्फ नंद किशोर कई बार युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख चुका था। युवती उसकी इस हरकत से परेशान थी। वहीं युवक समझता था कि युवती मां के दबाव के चलते शादी के लिए राजी नहीं हो रही है। इसी के चलते वह महिला से नफरत कर रहा था।
रविवार रात घर में घुसते ही युवक ने नारायणी देवी पर पहले सरिया से हमला बोला। मां की चीख सुनकर बेटी जाग गई। सिंटू को सामने देख मां को बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने युवती पर हमला कर उसे बेहोश कर दिया। शायद आरोपी युवती को भी मरा हुआ समझकर फरार हो गया। मृतका के परिजनों के अनुसार रात करीब 2:15 बजे घायल युवती ने पास ही रह रही चाची पुष्पा के घर आकर घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी लोग घर पहुंचे। वहां देखा तो चारपाई पर नारायणी देवी की लाश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

दरवाजा खुला था या खोला गया
पुलिस ने मृतका के घर का निरीक्षण किया तो वहां घर में जोर जबरदस्ती से घुसने जैसा कुछ भी नहीं मिला। ऐसे में सवाल उठता है कि आरोपी आखिर घर के अंदर कैसे आया। घर का दरवाजा देर रात खुला हुआ था या किसी ने उसे खोला था। इस संबंध में भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

वारदात के वक्त मां-बेटी ही थे घर पर
युवक ने जिस समय हत्या की वारदात केे अंजाम दिया उस समय घर में मां बेटी ही थे। पिता गांव में ही बने दूसरे मकान में सोए हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें