भोगांव। तहसील में एक बैनामा लेखक के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर तहसील को बुधवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।
सोमवार को दो दिन के लॉकडाउन के बाद जैसे ही तहसील खुली वैसे ही एक बैनामा लेखक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जांच रिपोर्ट में वे कोरोना पॉजिटिव निकले। जानकारी एसडीएम सुधीर कुमार को हुई।
एसडीएम ने तहसील को सोमवार, मंगलवार को बंद रखने का निर्णय लिया। बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश होने के कारण अब तहसील बृहस्पतिवार को खुलेगी। तहसील में भारी भीड़ के चलते एसडीएम ने पुलिस बुलवाकर सख्ती के साथ तहसील बंद कराई। हालांकि आवश्यक कार्य निपटाने के लिए कर्मचारियों को बचाव के साथ कार्य करने को कहा। एसडीएम ने तहसील परिसर को सैनिटाइज कराने और तहसील के कर्मचारियों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने पुलिस के साथ किया भ्रमण
भोगांव। तहसील के बैनामा लेखक सहित चार लोगों के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद सोमवर को एसडीएम सुधीर कुमार ने ने पुलिस बल के साथ कस्बा में भ्रमण किया। एसडीएम ने सभी दुकानदारों और लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आदेश दिए कि कोरोना नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आने पर सात को भेजा घर
भोगांव। कोविड केयर सेंटर और सीएचसी पर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सात कोरोना संक्रमितों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। इसके बाद सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइज कराते हुए प्रमाणपत्र देकर घर के लिए विदा किया।