फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू हत्याकांड का खुलासा, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र में हुए राजू हत्याकांड का बृहस्पतिवार को पुलिस खुलासा कर दिया। हत्या की वजह मोबाइल फोन बना, जिसे राजू अपने दोस्त के घर से उठा लाया था। हत्या के बाद आरोपियों ने मोबाइल लेने के साथ ही नकदी भी लूट ली। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी अजय कुमार पांडेय ने हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि प्रजापति कॉलोनी निवासी करू उर्फ सुभाष मृतक राजू का दोस्त था। कुछ दिन पूर्व राजू उसे दरवाजा बनाने के लिए 18 सौ रुपये एडवांस देकर आया था। 16 जुलाई को नशे की हालत में वह करू के घर दरवाजा लेने पहुंचा, लेकिन दरवाजा तैयार नहीं मिला। राजू नशे की हालत में होने के कारण करू के घर में पड़ी चारपाई पर सो गया।
शाम करीब साढ़े पांच बजे राजू की नींद खुली और वह घर के लिए चल दिया। इसी बीच उसने वहां रखे मोबाइल फोन को ले लिया। एसपी के अनुसार पकड़े गए आरोपी सिंटू ने बताया कि जो मोबाइल राजू ले गया था, वह शहर के रामलीला मैदान निवासी जौहरी का था और करू के घर चार्जिंग पर लगा था।
विज्ञापन

मोबाइल वापस लेने के लिए वह विमलेश यादव के साथ राजू को तलाशने के लिए निकल पड़ा। कुछ देर बाद रामाधार राइस मिल के पास राजू नशे की हालत में मिला। जब उससे मोबाइल मांगा तो वह गाली गलौज और हाथापाई करने लगा। गुस्से में आकर सिंटू और विमलेश को गुस्सा आ गया और दोनों ने राजू की शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद जेब में रखे 68 सौ रुपये भी लूट लिए। साइकिल को पास ही झाड़ियों में छिपा दिया। एसपी ने बताया कि गुस्से और लूट के इरादे को लेकर ही राजू की हत्या आरोपियों द्वारा अंजाम दी गई। आरोपियों को बरामदगी के बाद जेल भेजा गया है।
झाड़ियों में मिला था शव
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला अमर सिंह निवासी राजू का शव 18 जुलाई की सुबह रामाधार राइस मिल के पास झाड़ियों के पीछे पड़ा मिला था। राजू की शर्ट से गला घोंटकर हत्या की गई थी। वहीं उसकी साइकिल व जेब में रखी नकदी भी लूट ली गई थी। मृतक के भाई सुखदेव ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। मामले की छानबीन के दौरान प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेई ने बृहस्पतिवार को दो संदिग्ध सिंटू उर्फ महावीर और विमलेश यादव निवासी प्रजापति कॉलोनी शहर कोतवाली को हिरासत में लिया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें