फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिसकर्मियों ने हमलावर को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी को जेल दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस बुधवार की रात क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी एसआई हरेंद्र सिंह को सूचना मिली कि फर्दपुर चौराहा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है और उसके पास असलहा भी हो सकता है। सूचना पर एसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। संदिग्ध को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तभी उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और भागने लगा।
पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस मिले। पूछताछ में हमलावर ने अपना नाम सौरभ उर्फ सोनू पुत्र उमेश चंद्र निवासी गांव चिर्रा बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें