मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान इटावा निवासी एक शातिर को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस भी मिल। मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी को जेज दिया।
कोतवाली पुलिस कैलाश गेट चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक शातिर चोरी की कार के साथ क्षेत्र में देखा गया है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप ने टीम के साथ चेकिंग शुरू कर दी। देवी रोड पर संदिग्ध कार को रुकवा लिया। पुलिस ने जब चालक से कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह दिखा नहीं पाया।
जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस मिले। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर शातिर ने अपना नाम ललित उर्फ सुरजीत निवासी हरचंदपुर थाना एरवा कटरा, जिला औरैया बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को जेल भेजा। पुलिस कार मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है।