फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगाई गई आग में झुलसी महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। माधौनगर के एक घर में रंजिश के चलते आग लगा दी। आगजनी के दौरान दो वर्षीय मासूम की तो मौत उसी दिन हो गई थी। रविवार को पिता ने दम तोड़ दिया। अब मंगलवार को पत्नी सरला देवी ने भी दम तोड़ दिया। अब दो पुत्रियों का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव माधौनगर में 17 जून की रात रामकुमार के घर में पड़ोसी मुरारी कश्यप ने रंजिश के चलते आग लगा दी थी। आग में जलने से रामकुमार, उनकी पत्नी सरला, पुत्री रौली, शिखा और दो साल का नाती ऋषि गंभीर रूप से जल गया था। इलाज के लिए ले जाते समय ऋषि की मौत हो गई थी। रविवार को रामकुमार की भी मौत हो गई। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार गांव में पुलिस की मौजूदगी में हुआ था। मंगलवार को इलाज के दौरान सरला देवी ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ अभय नरायन राय और इंस्पेक्टर कोतवाली ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई। परिजनों का कहना है कि रामबहादुर की दोनों पुत्रियों की हालत भी नाजुक है। पुलिस आरोपी मुरारी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
मौत से पहले वीडियो हुआ वायरल
पुलिस आरोपी मुरारी को कबूलनामे के साथ जेल भेज चुकी है। इस बीच मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज करा रहीं सरला देवी ने किसी के माध्यम से अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कराया। इसमें कहा है कि आग लगाने वाला सिर्फ मुरारी ही नहीं, बल्कि उसके साथ दो और लोग भी थे। महिला ने उन दोनों लोगों के नाम भी वीडियो में लिए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें