फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज-बरेली इलैक्ट्रिक रेल ट्रैक- गोरखपुर से आए मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
कासगंज-बरेली रेल ट्रैक का निरीक्षण करते गोरखपुर के मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर आरके गुप्ता - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-बरेली रेल ट्रैक का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था दो दिन तक इस ट्रैक पर ट्रायल कर चुकी है। अब संस्था की रिपोर्ट पर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से आए मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर ने इस ट्रैक पर बरेली की ओर से निरीक्षण किया। कई जगह छोटी छोटी खामियां मिली। इस पर अधीनस्थों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बरेली-कासगंज के बीच रेल लाइन विद्युतीकरण का काम कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया गया है। रविवार को संस्था की ओर से टावर वैगन द्वारा बरेली-कासगंज के बीच गति परीक्षण किया गया। सोमवार को रेलवे के पावर इंजन से कासगंज-बरेली के बीच निरीक्षण हुआ। उसके बाद सफलतापूर्वक निरीक्षण की रिपोर्ट गोरखपुर मुख्यालय को भेजी गई। मंगलवार को गोरखपुर से मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर आरके गुप्ता इस ट्रैक के निरीक्षण को आए।
उन्होंने बरेली से निरीक्षण शुरू किया। कई स्टेशनों पर जगह-जगह बारीक खामियां मिलीं। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि इन खामियों को दूर कर लें। तकनीकि खामियां सीआरएस के निरीक्षण में अड़चन पैदा कर सकती हैं। रेलवे और कार्यदायी संस्था के अफसरों ने जल्द ही छोटी-छोटी खामियां दूर करने की बात कही। मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर के साथ इज्जतनगर मंडल और कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें