फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते पकड़े नौ ट्रैक्टर, जेसीबी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र में बिना अनुमति मिट्टी का खनन करने के दौरान पुलिस ने नौ ट्रैक्टर व एक जेसीबी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। वहीं पकड़े गए पांच वाहन चालकों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की। पुलिस भागे हुए लोगों की तलाश कर रही है। थाना पुलिस को बृहस्पतिवार की देर शाम सूचना मिली कि गांव बघिरुआ के पास माफिया अवैध ढंग से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। मौके पर कई वाहन व लोग मौजूद हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जगदत्त सिंह ने पुलिसबल के साथ छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस को आता देख वहां अवैध खनन कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने पांच ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में ले लिया। वहीं अन्य वहां से भाग गए। मौके से पुलिस ने एक जेसीबी और नौ ट्रैक्टर पकड़े, जिन्हें थाने लाकर सीज कर दिया गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोग खोदाई से संबंधित कोई भी अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। पुलिस ने पकड़े गए चालक कुलदीप, अमित और अनिल निवासी घुहासी, अवधेश निवासी मलिकपुर और भूरा निवासी गांव बघिरुआ के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें