किशनी सीएचसी का निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप शर्मा
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/किशनी । संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आगरा मंडल आगरा डॉ. प्रदीप शर्मा ने सीएचसी किशनी का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी को मिशन इंद्र धनुष व अन्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप शर्मा जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. सीएम यादव के साथ सीएचसी किशनी का निरीक्षण करने पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सीएचसी के संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
स्टाफ रूम में उपकरणों के बारे में जानकारी ली। लेवर रूम में पहुंच यहां एएनएम साबित्री देवी से नवजात कन्या का वजन कराया और वार्म मशीन पर बच्चे को लिटाया। ऑक्सीजन सिलिंडर की गैस की गुणवत्ता को परखा। इसके बाद उन्होंने कोल्ड चैन के बारे में भी जानकारी ली। केंद्र पर एएनएम का प्रशिक्षण चल रहा था। जिसमें उन्होंने बताया कि छह जनवरी से मिशन इंद्रधनुष पखवाड़ा शुरू होगा। उसमें एक भी बच्चा बिना वैकसीन के छूटना नहीं चाहिए। संयुक्त निदेशक ने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप गुप्ता को निर्देशित किया।