कासगंज। सहावर क्षेत्र के एक गांव में पुत्री से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोला गया। जिस वह गंभीर घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
तीन दिन पूर्व देर शाम युवती अपने खेत पर शौच करने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव का ही गंगादीन ने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसकी चीख पुकार की। उसकी आवाज पर पिता व मौके पर पहुंच गए। उन्होंने उसका हरकतों का विरोध किया। इस पर आरोपी एवं उसके चार अन्य साथियों ने धारदार हथियार गंभीर हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। अन्य ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उपचार के बाद पिता ने सोमवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं गंगादीन व उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी मृदुल कुमार ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर मारपीट व छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।