फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को बदमाशों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। गांव हरनौल में खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान को बदमाशों ने बंधक बना लिया। किसान के शोर मचाने पर ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। जिससे बदमाश किसान को छोड़कर कोहरे का लाभ उठाते हुए भाग गए।
विज्ञापन

हरभजन सिंह निवासी हरनौल शुक्रवार की रात अपने खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली के लिए गया था। रात 10 बजे आधा दर्जन बदमाशों ने किसान को पकड़कर उसकी जेबों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। रुपये न मिलने पर काफी देर तक उसे बंधक बनाकर खड़े रहे। इसी दौरान किसान के शोर मचाने पर आसपास खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे और हथियार लेकर खेतों की ओर फायरिंग करते हुए दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश किसान को छोड़ कोहरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। किसान डोरी सिंह, बच्चू सिंह, देवीलाल आदि ने पुलिस गश्त लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें