फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमले के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छिनपराई और बरौंठ में पुलिस टीम पर हमले के आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान कोई भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। पुलिस अज्ञात हमलावरों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

नौहझील के गांव बरौंठ में तस्करी की शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर शुक्रवार को हमला किया गया था। वहीं गांव छिनपराई में पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करते हुए दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। इस दौरान दरोगा विपिन भाटी घायल और पांच सिपाही चुटैल हो गए थे। हालांकि पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था। शनिवार को नौहझील पुलिस ने हमले के आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि नौ नामजद आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई है। एक या दो दिन में सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें