फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीडर कर रहे उपभोक्ताओं से सौदेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। दक्षिणांचल विद्युत निगम के वृंदावन विद्युत वितरण खंड में मीटर और रीडिंग का बड़ा गड़बड़झाला सामने आ रहा है। यहां मीटर रीडिंग से जुड़े कर्मचारी सौदेबाजी कर रहे हैं। यही नहीं मीटर लगवाना और बदलवाना भी उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गया है। एक मामले में मीटर रीडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बिजली बिल में गड़बड़ी करने पर बिलिंग एजेंसी के सुपरवाइजर द्वारा मीटर रीडर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सुपरवाइजर योगेंद्र सिंह के अनुसार आगरा निवासी मीटर रीडर नरेंद्र कुमार द्वारा गत दिनों वृंदावन में पुराना बजाजा स्थित कैला देवी मंदिर के समीप एक उपभोक्ता से मिलीभगत कर उनका मीटर नो डिस्प्ले कर दिया, जिससे विद्युत निगम को राजस्व की हानि हुई है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विद्युत बिलों में आ रही गड़बड़ी की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री द्वारा संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें