भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा रविवार को ताजमहल पहुंचीं। इस दाैरान क्रिकेटर के साथ उनके परिजन भी थे। वहीं स्मारक में अपने बीच क्रिकेटर को देखकर पर्यटकों में फोटो लेने की होड़ मची रही।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रविवार को ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। पिता श्रीभगवान शर्मा और भाई सुमित भी उनके साथ थे। उन्हें देखते ही मौजूद पर्यटकों और फैंस में उत्साह बढ़ गया। लोग दीप्ति की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर नजर आए।
विज्ञापन
विश्वकप विजेता दीप्ति दोपहर करीब 2:30 बजे ताजमहल पहुंचीं। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर संगमरमर मंच तक फैंस उन्हें घेरे रहे। सुरक्षाकर्मियों को कई बार भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।
दीप्ति ने मुस्कुराते हुए फैंस के साथ फोटो खिंचवाई और उनके प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। बताया गया कि दीप्ति यहां अपने पर्सनल फोटो शूट के लिए भी पहुंची थीं। ताजमहल पर उन्होंने ट्राॅफी के साथ फोटो खिंचवाई।