फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई स्टैडियम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रेलवे मैदान पर खेली जा रही प्रदेश स्तरीय दीपू यादव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता पर सैफई स्टेडियम ने कब्जा कर लिया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में सैफई स्टेडियम ने स्पोर्ट्स हॉस्टल मैनपुरी को 49 रनों से पराजित किया। मैनपुरी हॉस्टल के सारांश को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में रविवार को स्पोर्ट्स हॉस्टल मैनपुरी ने टॉस जीतकर सैफई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सैफई ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स हॉस्टल मैनपुरी की टीम 123 रन ही बना सकी।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सैफई के मनीष, मैन ऑफ द सीरीज मैनपुरी हॉस्टल के सारांश को दिया गया। कमलेश यादव व अनीश यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई। स्कोरिंग पवन ने, अलकेश यादव, गोविंद यादव ने आंखों देखा हाल सुनाया। मुख्य अतिथि डॉ. ब्रजेश यादव ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें