फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां ने दोस्ती करने से किया इनकार... तो अबोध बेटी को उठा ले गया सिरफिरा, रास्ता रोककर करता है परेशान

Mon, 15 Jan 2024 11:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में मां ने दोस्ती करने से इनकार किया तो सिरफिरा युवक उसकी अबोध बेटी को उठा ले गया। रास्ता रोककर आए दिन परेशान करता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिरफिरा पड़ोसी युवक 14 माह की बच्ची को अगवा करके बदायूं ले गया। पुलिस ने बच्ची को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। आरोपी को भी पकड़ लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बच्ची की मां से दोस्ती करना चाहता था, इनकार करने पर उसने महिला को सबक सिखाने के लिए बच्ची को उठाया था।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की 14 माह की बेटी को रविवार की सुबह मोहल्ले में रहने वाला नीरज उर्फ नीलेश उठा ले गया। वह आइसक्रीम की ठेल लगाता है।
युवक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि नीरज उर्फ नीलेश ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया। उसके साथ मारपीट करके बच्ची को उठा ले गया। 

आरोपी उस पर बुरी नजर रखता था। उससे दोस्ती करना चाहता था। उसकी बात नहीं मानी थी। इस पर वह बच्ची को उसकी गोद से छीनकर भाग निकला। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि आरोपी नीरज मूल रूप से बिल्सी, बदायूं का रहने वाला है। इस पर एक टीम को तत्काल बदायूं के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


बिल्सी पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सर्विलांस की मदद ली गई। आरोपी को खोज निकाला। बच्ची उसके पास से सकुशल मिल गई। जैसे ही यह खबर बच्ची के माता-पिता को मिली उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। पुलिस टीम रविवार देर रात बच्ची को आगरा लेकर आई। सोमवार को आरोपी नीरज को अपहरण और मारपीट के आरोप में जेल भेजा जाएगा।

काफी समय से कर रहा था छेड़खानी

आरोपी नीरज लंबे समय से महिला से दोस्ती करने का दबाव डाल रहा था। कई बार उसने रास्ते में रोककर बात करने की कोशिश की थी। फोन करके परेशान कर रहा था, लेकिन बदनामी के कारण महिला ने घरवालों को नहीं बताया। इसे ही आरोपी ने उसकी कमजोरी समझ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें