फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकथरी में 1.20 करोड़ की लागत से बनेगा गोसंरक्षण केंद्र

विज्ञापन
पिनाहट के गांव कुकथरी में पूर्व मंत्री ने गोसरक्षण केंद्र का किया शिलान्यास - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
पिनाहट। गांव कुकथरी में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से गोसंरक्षण केंद्र बनाया जाएगा। बुधवार को पूर्व मंत्री ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इससे 500 पशुओं के संरक्षण की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

पूर्वमंत्री ने बताया कि फतेहपुर सीकरी एवं पिनाहट ब्लॉक में गोसंरक्षण केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव हुआ था। इनमें से पिनाहट क्षेत्र के गांव कुकथरी में इसके लिए जमीन चिह्नित की गई। पशुपालन विभाग यहां 1.20 करोड़ रुपये की लागत से इसे तैयार करेगा। बुधवार को पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह और सांसद प्रतिनिधि परमवीर चाहर ने निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
पूर्वमंत्री के मुताबिक पशु संरक्षण केंद्र में करीब 500 गोवंश संरक्षित किए जा सकेंगे। इसके तैयार हो जाने से किसानों की फसलें भी घुमंतू पशुओं से बच सकेंगी। केंद्र के निर्माण में विधायक पक्षालिका सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख पिनाहट सत्यवीर सिंह की ओर से भी सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वासुदेव तोमर, एसडीएम बाह अब्दुल बासित, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र शर्मा मन्ना लंबर, रविंद्र दुबे, संतोष गहलोत, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें