फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से 18 साल के बच्चों को दस जनवरी से लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में 15 से 18 साल के बच्चों के लिए दस जनवरी से कोेवॉक्सिन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आशा एवं महिला स्वास्थ्यकर्मियों से सर्वे कराया जा रहा है। गांव से शहर तक 15 से 18 साल के बच्चों की सूची बनेंगी। फिर टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 15 से 18 साल के बच्चों की अनुमानित संख्या जिले में करीब चार लाख हो सकती है। 10 जनवरी से इन्हें टीके लगाए जाएंगे। गाइडलाइंस प्राप्त हो गई हैं। निर्धारित उम्र के बच्चों का सर्वे हो रहा है। फिर इनकी सूची बनेगी। सूची के आधार पर बच्चों को टीकाकरण के लिए सूचित किया जाएगा। कोविन पोर्टल पर पंजीकृत बच्चों को कोेवॉक्सिन की पहली डोज दी जाएगी। बच्चों के टीकाकरण के लिए स्टाफ का प्रशिक्षण होगा। टीकाकरण के लिए 200 से अधिक बूथ हैं। शहर व देहात में सभी प्राथमिक, सामुदायिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए स्कूल व कॉलेज में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। स्कूलों से भी बच्चों की सूची बन रही हैं। शहर व देहात क्षेत्र में 400 से अधिक निजी व सरकारी इंटर कॉलेज हैं।
विज्ञापन

60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए तीसरी खुराक (बूस्टर डोज) पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि पहले 15 से 18 साल के बच्चों को कवर किया जाएगा। उसके बाद 60 साल से अधिक उम्र्र के लोगों के लिए बूस्टर डोज की गाइडलाइंस तय होंगी। उन्होंने कहा 60 साल से अधिक उम्र के लिए तीसरी डोज में अभी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें