फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पांच फरवरी से शुरू होगा टीकाकरण का दूसरा सत्र, इन लोगों को लगाया जाएगा टीका

Wed, 27 Jan 2021 12:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में पांच फरवरी से टीकाकरण का दूसरे सत्र शुरू होगा। शासन के निर्देश पर पांच फरवरी को 15 बूथों पर टीकाकरण होगा, जिसमें 1,569 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा। इसमें पुलिस प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारियों को सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण में करीब 32,000 लोगों को टीका लगाया जाना है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि 28 और 29 जनवरी और चार फरवरी को पहले चरण के लाभार्थियों को टीका लगेगा। पांच फरवरी को दूसरे चरण के कर्मचारी भी शामिल किए जाएंगे। इनकी पोर्टल पर फीडिंग की प्रक्रिया चल रही है फोन पर संदेश भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

गैरहाजिर कर्मचारियों को नहीं मिलेगा दोबारा मौका

टीकाकरण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को अब दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। उनको फिर वैक्सीन नहीं लगवाई जाएगी। 28 जनवरी के टीकाकरण से नई व्यवस्था लागू हो रही है। हालांकि 16 और 22 जनवरी को टीकाकरण से वंचित 1993 कर्मचारियों को जरूर अंतिम मौका मिलेगा। 

इन 1993 कर्मचारियों के लिए 12 और 13 फरवरी को टीकाकरण कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश मिलने के बाद 28 जनवरी से हर कर्मचारी को एक बार ही टीका लगवाने के लिए सूची में शामिल किया जाएगा। अगर वह टीका लगवाने नहीं आता है तो उसको दोबारा वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। पहले और दूसरे दिन के टीकाकरण के समय यह नियम नहीं था, इस कारण उनको 12-13 फरवरी में टीका लगेगा। 

कर्मचारी किसी भी बूथ पर लगवा सकते हैं टीका
टीकाकरण में कर्मचारियों को किसी भी बूथ पर टीका लगवाने की सुविधा दी गई है। इसमें किसी कर्मचारी का तय बूथ पर नहीं जा पाते हैं तो वह किसी भी बूथ पर पोर्टल पर अपने नाम का सत्यापन कर उसी दिन टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें