गांव में आगजनी के दौरान एक झोपड़ी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के थाना बसई अरेला के गांव सुखलालपुरा में मंगलवार रात जमकर आगजनी और पथराव हुआ। बताया गया है इस घटना के पीछे का कारण दो पक्षों में विवाद का होना है। एक युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की अफवाह के बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ। घटना में एक झोपड़ी में आग लगा दी गई जिससे एक पशु मर गया। गांव में अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
घटना सुखलालपुरा की है। बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक युवती का फोटो वायरल होने की अफवाह फैल गई। फोटो वायरल की अफवाह फैलाने पर दोनों पक्षों ने किया एक दूसरे पर हमला बोल दिया। एक झोपड़ी में आग लगा दी गई। जिससे सामान जलकर राख हो गया। इसमें एक पशु भी मर गया।
एटा: झोंपड़ी में आग लगने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत, कारण जानने में जुटी पुलिस
गांव में आगजनी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। झगड़े और आगजनी की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।