डीएम, एसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ ईशा प्रिया, एसडीएम ऋषिराज सहित अन्य अफसरों ने टीकाकरण कराने वाले स्वास्थ्यकर्मियों का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया। तीनों केंद्रों पर शाम चार बजे तक टीकाकरण किया गया। इस दौरान सीएमएस डॉ.आरके सागर, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. एके पचौरी, रविंद्र सिंह गौर, ऋषि प्रकाश यादव, वरुणा पूनम आदि लोग मौजूद रहे।
डॉ. आरके सिंह को लगा पहला टीका
सवा 11 बजे जिला अस्पताल स्थित बर्न यूनिट में पहला टीका जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता और बर्न यूनिट के टीकाकरण प्रभारी डॉ. आरके सिंह को लगाया गया। इसके बाद सीएमओ डॉ. एके पांडेय, आईएमए के पदाधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता और कोविड-लेवल एक के प्रभारी डॉ. रविंद्र सिंह को लगाया गया।
मुख्य गेट पर हुई पहचान पत्र की जांच
टीकाकरण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जो लोग टीकाकरण के लिए पहुंच रहे थे उनके आधारकार्ड और पैनकार्ड के साथ ही मोबाइल पर पहुंचे मैसेज की बर्न यूनिट के मुख्य गेट पर ही जांच की गई। इसके बाद टीकाकरण कक्ष में प्रवेश से पहले आईडी नंबर नोट किया गया।