'वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं'
रामकृष्ण मिशन के सचिव सुप्रकाशानंदा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगाने के दौरान और बाद में कोई परेशानी नहीं हुई। आराम से वैक्सीन लगा दी गई। इससे किसी प्रकार डरने की आवश्यकता नहीं है। अपनी सुरक्षा के लिए सभी लोग सरकार के दिशा निर्देशों के तहत वैक्सीन लगवाएं।
स्टाफ नर्स गीता शर्मा ने कहा कि पहले डर लग रहा था। घबराहट भी हो रही थी, लेकिन कब टीका लग गया पता ही नहीं चला। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई है। आसानी के साथ टीका लगा और बहुत देर तक देखा भी कि कोई परेशानी तो नहीं हो रही।
स्टाफ नर्स प्रिया यादव ने कहा कि घबराहट लाजमी थी। कोरोना को लेकर शुरु से ही लोगों में डर था। तब वैक्सीन को लेकर भी अनेक विचार आ रहे थे। अजीब घबराहट थी, लेकिन टीका लगने के बाद सब कुछ सामान्य रहा। किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।