बाल रोग विभाग में बने आइसोलेशन वार्ड में परीक्षा कक्ष बनाए गए हैं। इसमें परीक्षा के दिन छात्र से मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले लिए जाएंगे। परीक्षा प्रभारी पीपीई किट पहनकर निरीक्षण भी करेंगे।
अब रोज 100 से ज्यादा मरीज मिल रहे
सितंबर महीने में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। अब रोज 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को 106 नए मरीज मिले। इससे संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4601 हो गया। इनमें 3632 लोग ठीक हो चुके हैं। 852 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि 117 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
- 13 सितंबर - 109
- 14 सितंबर - 111
- 15 सितंबर - 114
- 16 सितंबर - 110
- 17 सितंबर - 118
- 18 सितंबर- 106
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।