एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि नेशनल फार्मेसी, डा. पंकज नगायच की पैथोलोजी और डा. पंकज महेंदू रेडियोलॉडी में सहयोग दे रहे हैं। शनिवार को कोविड अस्पताल के लिए 5 और 10 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन क्षमता वाले कंसंट्रेटर भी उड़ान से आगरा आ गए।
10 हजार रुपये में 4 दिन तक मिलेगा इलाज
एफमेक ट्रस्ट अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि कोविड मरीजों के इलाज के लिए 10 हजार रुपये का पैकेज है, जिसमें चार दिन तक आक्सीजन, सुबह-शाम का खाना, नाश्ता, फल, सूप, काढ़ा, चाय-कॉफी, बिस्किट आदि शामिल होंगे।
इस मामूली शुल्क को बेहतर संचालन और व्यवस्थाएं बनाने के लिए लिया जाएगा। नि:शुल्क सेवा का दुरुपयोग होने की आशंका थी। उन्होंने बताया कि 350 बेड की क्षमता वाले अस्पताल में 100 सामान्य बेड, 200 बेड आक्सीजन सुविधा के और 50 बेड पाइप्ड ऑक्सीजन के होंगे, जिनमें 20 बेड बाईपेप सुविधा के साथ होंगे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।