फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं खुशियां: बहन के टीका लग्न में जा रहे चचेरे भाइयों की माैत, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर

Wed, 18 Nov 2026 08:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

चंदसोरा गांव के पास राजस्थान बॉर्डर के समीप सैंपऊ की ओर से जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बबलू और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगनेर में चंदसोरा गांव के पास बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जितेंद्र (30) पुत्र भूप सिंह, बबलू (35) पुत्र महेंद्र सिंह एवं राजू (32) पुत्र गोपाल निवासी कराही का नगला फतेहपुर सीकरी बाइक पर सवार होकर बगचौली मनियां में अपनी चचेरी बहन के टीका लग्न कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चंदसोरा गांव के पास राजस्थान बॉर्डर के समीप सैंपऊ की ओर से जा रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बबलू और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर घायल को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर भेज दिया गया। वहीं दोनों मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजन और रिश्तेदार दहाड़ मारकर रोने लगे। देखते ही देखते टीका लग्न कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें