फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लॉटर हाउस की भूमि पर कब्जा: नगर निगम की टीम ने हटाया, लोगों का विरोध भी न आया काम; अब बनेगा सामुदायिक भवन

Wed, 18 Nov 2026 08:30 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से पशुओं का बाड़ा संचालित करने और रास्ते पर लगातार गोबर व गंदगी फैलाने की शिकायत पर भी शिकंजा कसा। तत्काल गंदगी हटवाई। दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने लगा दिया अपना ताला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लोहामंडी के सैयद पाड़ा (वार्ड 81) में सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती की। बुधवार को प्रवर्तन दल ने स्लॉटर हाउस की भूमि को मुक्त कराया। परिसर खाली कराकर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया। इस जमीन पर अब लोगों के लिए सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यह कार्रवाई क्षेत्रीय पार्षद अमित सिंह पटेल की शिकायत पर की गई। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा था कि बंद पड़े स्लॉटर हाउस पर कुछ भूमाफिया और असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है। इससे इलाके में अवैध गतिविधियां भी तेजी से पनप रही हैं। पार्षद के प्रस्ताव पर निगम प्रशासन ने सामुदायिक भवन का खाका तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी।

प्रवर्तन दल जब जमीन खाली कराने मौके पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने विरोध किया। हालांकि उनकी एक नहीं चली। दल ने केवल स्लॉटर हाउस तक खुद को सीमित नहीं रखा। क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से पशुओं का बाड़ा संचालित करने और रास्ते पर लगातार गोबर व गंदगी फैलाने की शिकायत पर भी शिकंजा कसा। तत्काल गंदगी हटवाई और चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसा हुआ तो कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। निगम की जमीन को कब्जामुक्त कराकर उसका उपयोग जनहित के कार्यों में होगा। सार्वजनिक मार्गों पर गंदगी फैलाने और रास्ता रोकने वालों पर भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। -संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें