फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मौसेरे भाई ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात, भ्रूण लेकर थाने पहुंचा पीड़िता का पिता

Thu, 26 May 2022 03:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मंसुखपुरा गिरीश राजपूत ने बताया कि किशोरी सात माह की गर्भवती थी। आरोपी युवक ने दवाओं से उसका गर्भपात करा दिया था। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ उसके मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया, जिससे पीड़ित गर्भवती हो गई। सात माह बाद मंगलवार की रात किशोरी का गर्भपात करा दिया गया। जानकारी होने पर पीड़िता का पिता भ्रूण को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ करीब सात महीने पहले रिश्ते के मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इससे डरी किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़ित किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने मंगलवार की रात घर में ही दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया। इसकी जानकारी घरवालों को हो गई।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मंसुखपुरा गिरीश राजपूत ने बताया कि किशोरी सात माह की गर्भवती थी। आरोपी युवक ने दवाओं से उसका गर्भपात करा दिया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें